आंखों से पानी निकलता है तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

आंखों से पानी निकलता है तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

सेहतराग टीम

आज के समय में लोगों का अधिकतर समय मोबाइल और लैपटॉप का बीतता है। ऐसे में लोगों की आंखों के खराब होने का डर होता है। कई बार लोगों की आंखो से पानी निकलने लगता है। कई बात तो पानी निकलने की समस्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि किसी भी काम को करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोग बार-बार आंख को साफ पानी से भी धोते हैं लेकिन उनकी समस्या जस की तस रहती है। आंखों से अचानक और लगातार पानी निकलने का कारण कई वजहों से हो सकता है।

पढ़ें- गले में खराश की परेशानी कोरोना की वजह से है या प्रदूषण, ऐसे पहचानें

आपको बता दें कि कैमिकल के धुएं, किसी चीज से एलर्जी या फिर आंखों में किसी चीज के चले जाने की वजह से भी ये समस्या हो जाती है। कई बार तो आंख से लगातार पानी निकलने की वजह से आंखों के आसपास हल्की सी सूजन भी हो जाती है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको आंखों से लगातार पानी निकलने की समस्या का आसान सा घरेलू नुस्खा बताते हैं। 

आंखों की करें सिंकाई

आंखों से लगातार पानी निकलने की समस्या होने पर हल्की सूजन भी आ जाती है। ऐसे में सिंकाई करने का ये घरेलू नुस्खा सबसे बेस्ट और सेफ ऑप्शन है। इसके लिए बस आप एक साफ कपड़ा लें और उसे गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें। पानी बहुत ज्यादा तेज गर्म ना हो इस बात का ध्यान रखें। अब इस कपड़े को आंखों के ऊपर धीरे से रखें। कुछ मिनट बाद आपको राहत महसूस होगी।

कच्चा आलू

आंखों की इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कच्चे आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे आलू में एंस्ट्रिजेंट के गुण होते हैं जो आंखों की इस समस्या में जल्द ही राहत दिलाने में कारगर होते हैं। इसके लिए आप बस एक आलू लें और उसके पानी से धो लें। अब इसकी एक पतली सी स्लाइस काटें और उसे करीब 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे बाद इस स्लाइस को फ्रिज से बाहर निकालकर आंखों के ऊपर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, डिप्रेशन मे क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।